![]() |
Bihar Upchunav Ke Liye Voting Date 2019 Announce. |
किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर में विधानसभा उपचुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे चुनाव के नतीजे।
कभी भी कोई भीषण हादसा होने की संभावना जन्म ले सकता है, जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं है। भवन की कमी के कारण दवा का स्टोर का रूम बरामदे का ही बनाया गया है। वर्तमान में यहां 16 A.N.M. कार्यरत हैं। किंतु एएनएम(ANM)ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं है।
यहां तीस बेड के अस्पताल सपना अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कई बार माप की गई है,किंतु मामला अधर में लटका हुआ है। प्रभारी डॉ. एस.के. दास ने बताया कि कंपाउंर, ड्रेसर,नर्स की कमी है। एक चतुर्थवर्गीय कर्मी (कंपाउंडर और ड्रेसर) तक का काम अकेले संभालते रहते हैं।
दवा के संबंध में प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि दवा की स्थिति अच्छी है। कुछ दवा की कमी है उसकी भी आपूर्ति जल्द हो जाएगी। महिला डॉक्टर की कमी से यहां के महिला रोगी काफी परेशान हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते सहायक-महादिनेशक डॉ.पी.एस.पांडे ने बताया कि रोजगारोन्मुखी कृषि शिक्षा देने के लिए भा०कृ०अनु०प० ने पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। जिसमें स्नातक कृषि चतुर्थ वर्ष के पाठ्यक्रम में स्टुडेण्ट रेडी कार्यक्रम सम्मिलित किया गया है|
जो कृषि स्नातक छात्र/छात्राओें को स्वरोजगार एवं उद्यमी बनने में सहायक सिद्ध होगा। कृषि कॉलेज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कृषि कॉलेज कोशी क्षेत्र में कृषि, शिक्षा, शोध के विकास एवं किसानों की उन्नति के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव उत्तम केसरी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मेहता ने की। इस मेले में बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण की तकनीक सहित कृषि तकनीकि को प्रदर्शित किया.
|
जो आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें कम्यूटर के प्रदर्शन भी किए गए, इसे लोगों द्वारा सराहा गया। इस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को क्रमश:- प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के आधार पर पुरस्कार भी दिए गए।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को निर्णायक मंडली के साथ बिहार शिक्षा परियोजना के मीडिया प्रभारी- मनोहर कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राएं प्रमंडलस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
वहीं संघ के उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवर करीम ने कहा कि जिला संघ द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही डीईओ एवं डीपीओ को पांच सूत्री मांगों को लेकर आवेदन दिया गया था, लेकिन मांगों की पूर्ति की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी। संघ ने मांग नहीं माने जाने की स्थिति में आमरण अनशन कार्यक्रम शुरू करने की चेतावनी दी थी।
इसके बाद भी विभाग द्वारा अनसुना कर उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है। इसके चलते बाध्य होकर संघ की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी।
बैठक में संघ के आंदोलनात्मक क्रियाकलापों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही पूर्णिया विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों पर संघ द्वारा खुला पत्र जारी किया जाएगा।
किस तरह से खेल-खेल में भी पढ़ाई करना है, इसकी जानकारी दी गई। प्रोजेक्ट डायरेक्टर जी०वी०एस०आर० ने पढ़ाई के नई तकनीक के बारे में बच्चों को बताया। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे आत्मनिर्भर बने इस पर भी तरह के आइडिया बच्चों को बताया गया। विद्यालय संचालन की गतिविधि,विद्यालय प्रबंधन,खेल-कूद,स्वच्छता कार्यक्रम में भागीदारी,हाथ धुलाई आदि के बारे में बताया गया।
वहीं सहायक डायरेक्टर आनंद चक्रवति,मास्टर ट्रेनर सौरभ कुमार ने भी बाल सांसदों को पढ़ाई की नई तकनीक के बारे में बताया। वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राकेश कुमार, मनीष कुमार, रीता कुमारी, कंचन कुमार, हेमलता कुमारी आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर आचार्य धर्म स्वरुप साहेब ने धर्म के राह पर चल कर मानव सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने माता पिता की सेवा के बिना जीवन बेकार है। लाचार असहाय लोगों की मदद करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने नशा के खिलाफ लोगों को मुहिम छेड़कर समाज निर्माण के लिए जागरूक किया।
लोगों को आपस में प्रेम को बढ़ावा देकर सदभाव भाईचारा बढ़ाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर संत टकसार साहेब, स्वामी आनंद स्वरुप साहेब, संत रामाशंकर साहेब, संत केवल स्वरुप साहेब, ललित जायसवाल आदि ने लोगों को संबोधित कर मार्गदर्शन किया।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अमौर विधानसभा क्षेत्र के सभी इकतालीस पंचायतो में दलमालपुर पहला पंचायत बनने जा रहा है जहां एक भी कच्ची सड़के अब देखने को नहीं मिलेगी।
नगर निगम की मेयर सविता देवी ने इस बारे में बताया कि हर घाट की सफाई हो रही है। मजदूरों को लगाया गया है। तालाब और नहर के किनारों की तो सफाई हो ही रही है इसके साथ ही पानी के अंदर के गाद को भी निकाला जा रहा है। ताकि व्रति बेफिक्र होकर पानी में उतर सकें।
इसकी जानकारी टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सचिव अमृत साजन ने दी। अमृत साजन ने बताया कि देवराज आनन्द ने जिले के अच्छे और नियमित रूप से अभ्यास में लगे रहने वाले खिलाड़ी हैं। इनके अंदर खेल को सीखने की ललक और जिज्ञासा है। इस कारण शतरंज प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाने में माहिर हैं।