भाजपा कार्यकर्ताओं के अति उत्साह के कारण हुई दिल्ली में हार
मंत्री गिरिराज सिंह ने आज दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार का ठीकरा अपने कार्यकर्ताओं के सिर पर फोड़ दिया। गिरिराज ने कहा है कि इस चुनाव में बूथ मैनेजमेंट की कमी से दिल्ली में हमारी भाजपा की सरकार की हार हुई है।
कार्यकर्ताओं का अति उत्साह हमें चुनाव में ले डूबा। भाजपा कार्यकर्ता बहुत ज्यादा उत्साहित थे और बूथ पर भी सही समय में नहीं पहुंचे थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 62 लाख सदस्य होने के बावजूद हमारी सरकार को इस चुनाव में सिर्फ 32 लाख ही वोट मिले हैं।
गुरुवार के दिन भाजपा के मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहीं पर कुछ पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने अपनी इस बात को कही।
भाजपा मंत्री गिरिराज ने सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों पर भी एक साथ निशाना साधा। उन्होंने यह कहा है कि ये सभी सीएए का विरोध नहीं बल्कि हमारे भारत देश के जनमत और संसद का भी विरोध है।
जिन्होने सीएए का समर्थन महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू एक समय किया था, वहीं कूछ पार्टी अपने वोट बैंक के लिए कुछ लोग इसका विरोध भी लगातार कर रहे हैं।