गोड्डा के नए डी.सी. भौर सिंह यादव हुए, भौर सिंह झारखंड के वाणिज्य कर विभाग के पद पर कार्यरत थे। गोड्डा के वर्तमान डी.सी. किरण कुमार के जगह गोड्डा के नए डी.सी.भौर सिंह यादव अपना पदभार संभाले।

गोड्डा के नए डी.सी.
भौर सिंह यादव 2016 में गुमला के एसडीओ रह चुके हैं और अब भौर सिंह यादव गोड्डा के नए डी.सी. हो गए हैं। गुमला के बाद खुट्टी इनका ट्रांसफर हुआ। यहां से इनका पोस्टिंग रांची हुआ जहा भौर सिंह यादव एसडीओ बनकर गए।
इसके बाद मे इनका ट्रांसफर जामतारा में डीडीसी के रूप में हुआ। इनका नाम तब से चर्चा में आने लगा जब वह रांची में एसडीओ के रूप में कार्यरत थे। तब इन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी किया था।
बता दें कि इनकी wife अंजली यादव भी आईएएस अधिकारी हैं, लेकिन भौर सिंह यादव से शादी करने के बाद उनका कैडर बदल गया। गोड्डा में पोस्टिंग होने से लोगों में खुशी की लहर है। क्योंकि ये गाड़ियों की ओवरलोडिंग और मिलावटखोरों, फर्जी स्टम्प्स को लेकर मजबूत कदम उठाने के लिए चर्चा में रह चुके हैं।
नोट:- भौर सिंह यादव की पत्नी अंजली यादव भी गोड्डा में डीडीसी के पद पर कार्यभार संभाल चूकी हैं।
दूरदर्शन के पत्रकार को पुलिस ने किया पीटाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित